उत्तर प्रदेश इस समय हिंदुस्‍तान का सबसे असुरक्षित राज्य है : उमा भारती

उत्तर प्रदेश इस समय हिंदुस्‍तान का सबसे असुरक्षित राज्य है : उमा भारती

फाइल फोटो...

जयपुर:

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय हिन्दुस्तान का सबसे असुरक्षित राज्य है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैराना ने तो प्रदेश के बदसूरत चेहरे की एक झलक दिखाई है अन्यथा प्रदेश में कहीं जातिगत कारणों से कहीं सांप्रदायिक कारणों से तो कहीं कानून व्यवस्थाओं के कारणों से लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। इस समय उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान के नागरिकों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से ज्यादा अगर असुरक्षा है तो वह उत्तर प्रदेश में है। रामवृक्ष की घटना उसका उदाहरण है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सासंद ओम माथुर से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि जब वह मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी तब ओम माथुर मध्यप्रदेश के प्रभारी थे, इसलिए वह उनकी एहसानमंद हैं, हम उनकी बदौलत भारी मतों से चुनाव जीते थे।

ओम माथुर ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com