PHOTOS: 'बेवॉच' का दूसरा पोस्टर जारी, इस बार प्रियंका चोपड़ा भी आईं नजर

PHOTOS: 'बेवॉच' का दूसरा पोस्टर जारी, इस बार प्रियंका चोपड़ा भी आईं नजर

मुंबई:

हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के नए पोस्टर में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं। फिल्म 'बेवॉच' का पहला पोस्टर कुछ हफ्ते पहले जारी किया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा नदारद थीं।

 
फिल्म के पहले पोस्टर में डी जॉनसन उर्फ द रॉक, जेक इफ्रॉन और रेड बिकनी में एलेक्जेंड्रा ददारियो और केली रोहरबैश नजर आई थीं, लेकिन बॉलीवुड स्टार प्रियंका पोस्टर से गायब थीं।
 

अब फिल्म का 4 जुलाई को एक और पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें फिल्म की कास्ट दिखाई दे रही है। इनमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। पोस्टर में प्रियंका सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com