
अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ओलिम्पिक का सर्वोच्च सम्मान 'ओलिम्पिक ऑर्डर इन गोल्ड' प्रदान किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिनपिंग ने बेहद साधारण समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया।
इससे पहले दोनों की मुलाकात के दौरान जिनपिंग ने बाख को आईओसी का नौंवां अध्यक्ष बनने की बधाई दी और चीन में खेलों और ओलिम्पिक आयोजन को सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
ओलिम्पिक ऑर्डर, ओलिम्पिक आयोजन का सर्वोच्च सम्मान है, तथा ओलिम्पिक को दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए किए गए प्रयासों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।