
भारत ने स्कॉटलैंड में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवां स्थान कायम कर रखा है।
भारत ने अब तक 14 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीते हैं। शनिवार को भारत को एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य प्राप्त हुए।
वहीं, इंग्लैंड 56 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर कायम है। इंग्लैंड ने 54 रजत और 53 कांस्य सहित अब तक कुल 163 पदक जीते हैं।
दूसरे स्थान पर फिसले ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 44 स्वर्ण, 42 रजत और 45 कांस्य के साथ 131 पदक जीते हैं।
कनाडा तीसरे पायदान पर है। कनाडा ने 31 स्वर्ण, 16 रजत और 34 कांस्य पदक जीते हैं। मेजबान स्कॉटलैंड ने कुल 52 पदक जीते हैं जिसमें 19 स्वर्ण, 14 रजत और 19 कांस्य हैं।
पदक तालिका :
1. इंग्लैंड : 56 स्वर्ण, 54 रजत, 53 कांस्य (163 पदक)
2. ऑस्ट्रेलिया : 44 स्वर्ण, 42 रजत, 45 कांस्य (131 पदक)
3. कनाडा : 31 स्वर्ण, 16 रजत, 34 कांस्य (81 पदक)
4. स्कॉटलैंड : 19 स्वर्ण, 14 रजत, 19 कांस्य (52 पदक)
5. भारत : 14 स्वर्ण, 28 रजत, 19 कांस्य (61 पदक)