
भारत की मलायका गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को स्कॉटलैंड की राजधानी में जारी राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
मलायका ने 378 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में चौथा स्थान हासिल किया था और अब वह देश के लिए निशानेबाजी में पहला पदक जीतने में सफल रही हैं।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
भारत की ही हिना सिद्धु इस स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में 383 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही थीं।