Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में 'दया बेन' की वापसी पर फिर गहराए संकट के बादल, जानिए क्या है वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी (Disha Vakani) की एंट्री पर फिर ब्रेक लगता नजर आ रहा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:   शो में 'दया बेन' की वापसी पर फिर गहराए संकट के बादल, जानिए क्या है वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' की वापसी पर लगा ग्रहण

खास बातें

  • 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी पर फिर लगा ग्रहण
  • हो सकती है वापसी में रुकावट
  • जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की एंट्री हो ही गई. हालांकि शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी ने केवल एक छोटे से सीक्वेंस के लिए ही शूटिंग की. लेकिन खबरों की मानें तो अभी भी दिशा वकानी की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है. पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी (Disha Vakani) के पति शो में उनकी एंट्री से बिल्कुल भी खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने इस बात का खुलासा किया है.

Maharashtra Assembly Election: चुनाव नतीजों को लेकर बॉलीवुड एक्टर का ऐलान, बताया इस पार्टी की बनेगी सरकार

One of Best cutest & funny moments from yesterday's episode Dramebaaz Daya dekho toh Shuru ho gai Dramebaaz daya ki drama bazi Drama queen ya Dramebaaz daya ne apni drama Baazi Shuru kar di aur vah bhi Apne Tappu ke Papa ke samne Piche se uski maa ne usko awaaz dekar Nahin bula rahi thi yah usko koi bhi awaaz dekar Nahin bula rahi thi... Dekho to Daya kaise shuru kar Di aur Kis tarah se karne lagi Tappu ke Papa ke samne Apne drama Baazi Piche se uski maa usko Nahin Bulaya tha yah koi awaaz karke usko Nahin bula rahi thi lekin daya Tappu ke Papa ko yah bol rahi hai Tappu ke Papa man bula rahi hai ???????????????? Jethalal : tu mandir mein hi hai na Daya : Haan Mandir Mein hi hun Jethalal : haan to mataji ke samne Kasam Kha...ab se tu Gokuldham mein aaegi na to agale 10 saal tak wapas se Ahmedabad jaane ka naam Nahin lenge Iske baad shuru hoti hai Dramebaaz ya dream queen daya ke drame baazi Daya :Haan Haan maa aaee Tappu ke Papa maa bula rahi hai chalo ab main phone rakhti hun Yah thi dream queen daya ke drama baazi Piche se uski maa usko Nahin bula rahi thi Nahi koi koi awaz karke uski maa ne usko Bulaya

A post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI (@jeya.fanclub) on


सोर्स के मुताबिक, ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' शो के मेकर्स दिशा वकानी को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. वह दिशा के मुताबित अडजस्ट करने के लिए भी राजी हैं, लेकिन उनके पति इस बात पर भी अपनी सहमति नहीं बना पा रहे हैं. इसके अलावा, मेकर्स ने दिशा से यह भी वादा किया है कि वह केवल दिन में 3 घंटे के लिए ही काम करेंगी और उनके बच्चे के लिए एक अलग से नर्सरी भी दिलवाई जाएगी. लेकिन उनके पति इस पर भी मना कर रहे हैं.'

मलाइका अरोड़ा ने Yoga Photo शेयर कर मचाया धमाल, छत से उल्टी लटकी दिखाई दीं एक्ट्रेस

सोर्स के मुताबिक, 'अभी भी मेकर्स को थोड़ा और समय लगेगा. दिशा भी शो में वापस आना चाहती है क्योंकि वह अपने किरदार को काफी मिस कर रही है. वहीं अब ऐसा लग रहा है कि इसमें थोड़ा और समय जाएगा.' बता दें, दिशा वकानी (Disha Vakani) ने साल 2017 में प्रेग्नेंसी के चलते शो को अलविदा कह दिया था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...