Divyanka Tripathi ने शाहरुख खान के गाने पर यूं किया रोमांटिक डांस, खूब जमी करण पटेल संग जोड़ी- देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Divyanka Tripathi ने शाहरुख खान के गाने पर यूं किया रोमांटिक डांस, खूब जमी करण पटेल संग जोड़ी- देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का डांस वीडियो वायरल

नई दिल्ली:

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आता है, लिहाजा उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Video) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के सॉन्ग पर डांस परफॉर्म कर रही हैं. साथ ही करण पटेल (Karan Patel) भी उनका साथ बखूबी से निभा रहे हैं.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने 'चूड़ियां' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) ने शानदार रोमांटिक डांस कर रहे हैं. वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. वैसे भी दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल को लोग रमन और इशिता के नाम से जानते हैं और इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. बनूं मैं तेरी दुल्हन से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस ये है मोहब्बतें में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था.

रिटायर्ड नेवी अफसर की पिटाई पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, बोलीं- बहुत परेशान और दुखी हूं

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवक दहिया (Vivek Dahiya) का डांस वीडियो भी बीते दिनों खूब वायरल हुआ था. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवक दहिया ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था. 16 जनवरी 2016 को दिव्यांका और विवेक ने आपस में सगाई कर ली थी. दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी. 2017 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में उन दोनों ने भाग लिया और शो के विजयता बने थे.  इसी शो के दौरान दिव्यांका और विवेक ने खुलासा किया था की उन दोनों के रिश्ते की शुरुआत उनके 2 फैंस की बदौलत हुई थी. बता दें कि दोनों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं.