पहले सवाल पर ही लाइफ लाइन का इस्तेमाल करने वाले प्रतियोगी ने खेला शानदार खेल, पहुंचे 1 करोड़ के सवाल पर
प्रश्न- किनके द्वारा किये गए अनेक उपनिषदों के फारसी अनुवाद के संकलन को सिर्र-ए-अकबर के नाम से जाना जाता है?
सही जवाब- दारा शिकोह
प्रश्न- इनमें से क्या एक तला हुआ नमकीन है?
सही जवाब- रतलामी सेव
प्रश्न- याज्ञा के दौरान आपको किसी स्थान पर 10:50 बजे पहुंचना है, लेकिन आप 17:05 बजे पहुंचती हैं तो आप कितनी देर से पहुंची?
सही जवाब- सात घंटे
प्रश्न- कौन से सरनेम वाले दो भाई मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं?
सही जवाब- पांड्या
प्रश्न- इनमें से किस ब्रांड का शुभंकर एक छोटी बच्ची का चित्र है?
सही जवाब- अमूल
प्रश्न- वीडियो क्लिप में दिखाए गए इस गाने की आगे की लाइन में कौन से शब्द आएंगे?
सही जवाब- सलमान का फैन
प्रश्न- गुजरात के किस मंदिर में तीन दिवसीय नृत्य उत्सव 'उत्तरार्ध महोत्सव' मनाया जाता है?
सही जवाब- सूर्य मंदिर मोढ़ेरा
प्रश्न- ऐपगार स्कोर का प्रयोग इनमें से किस स्वास्थ्य के तुरंत आकलन के लिए किया जाता है?
सही जवाब- नवजात शिशु
प्रश्न- एक दंतकथा के अनुसार किस विद्वान के पेड़ की उस शाखा को काट दिया, जिसपर वो बैठा था?
सही जवाब- कालीदास
प्रश्न- यह किला किस शहर के निकट स्थित है, जिसका संबंध राजपूतो के कछवाहा वंश से संबंधित है?
सही जवाब- जयपुर
प्रश्न- इनमें से किस खिलाड़ी ने सबसे पहले ओलंपिक पदक जीता?
सही जवाब- लिएंडर पेस
प्रश्न- 2019 में कौन लोकसभा के इतिहास में सबसे कम उम्र के सांसद बने?
सही जवाब- चंद्राणई मुर्मू
प्रश्न- किस उद्योगपति की मदद से बालगंगाधर तिलक ने 'बॉम्बे स्वदेशी को-ऑपरेटिव स्टोर्स' की स्थापना की थी, जिसे अब 'बॉम्बे स्टोर' के नाम से जाना जाता है?
सही जवाब- रतनजी जमशेद जी टाटा
प्रश्न- महात्मा गांधी आईटी और बायोटेक्नोलोजी पार्क जिसका उद्घाटन जून 2019 में हुआ है, अफ्रीका के किस देश में है?
सही जवाब- आइवरी कोस्ट
प्रश्न- वाल्मिकी रामायण के अनुसार विभीषण की पत्नी कौन थी?
सही जवाब- सरमा
प्रश्न- मानव निर्मित पहला प्लास्टिक कौन सा है?
सही जवाब- पेर्सनेस
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...