
काला सागर में विवादित प्रायद्वीप में रूस अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है और भारी हथियारों से लैस सैनिक दर्जनों सैन्य ट्रकों में क्रीमिया पहुंचे।
मास्को के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के नए प्रशासन से किसी प्रकार की वार्ता से इनकार किया है।
रूस ने इससे इनकार किया है कि क्रीमिया में उसका सैन्य बल सक्रिय है। हालांकि, सिंफरोपोल के उत्तर में ग्वारदेसिकोई में सैन्य ठिकाने में सेना का एक काफिला देखा गया।
सेना के कुछ वाहनों पर रूसी लाइसेंस प्लेट था और उसके नंबर प्लेट से लग रहा था कि वह मॉस्को क्षेत्र का है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
क्रीमिया स्थित यूक्रेनी सैन्य बलों के प्रवक्ता वलादिस्लेव सेलेजयोव ने बताया कि सैन्य जहाजों से पूर्वी क्रीमिया में करीब 200 सैन्य वाहनों को कल रात उतारा गया।