यह ख़बर 06 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कोलम्बिया में 10 वर्ष की लड़की बनी मां

खास बातें

  • कोलम्बिया में एक 10 वर्ष की लड़की एक बच्ची को जन्म देकर दुनिया की सबसे कम उम्र में माता बनने वाली महिलाओं में शुमार हो गई है।
लंदन:

कोलम्बिया में एक 10 वर्ष की लड़की एक बच्ची को जन्म देकर दुनिया की सबसे कम उम्र में माता बनने वाली महिलाओं में शुमार हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक लड़की ला गुजिरा प्रायद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में निवास करने वाली यावू जनजाति से है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म कराया। लड़की को 39 सप्ताह का गर्भ था।

यह पहला मौका है जब किशोर अवस्था से पूर्व मानाउरे क्षेत्र की कोई लड़की अपने बच्चे को जन्म देने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची। लड़की कथित रूप से काफी बुरी अवस्था में अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी कम उम्र को देखते हुए जोखिमभरा ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

समाचार पत्र के मुताबिक कोलम्बिया की पुलिस कम उम्र की लड़की के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए उसके पति पर मामला दर्ज कर सकती है लेकिन देश का संविधान यावू समुदाय को थोड़ी छूट प्रदान करता है।