यह ख़बर 30 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फ्राई अंडा पसंद करने वाले लोगों में होती है तीव्र यौन इच्छा

खास बातें

  • आपको अंडा उबला हुआ, फ्राई किया हुआ या और या किसी अन्य रूप में पकाकर खाना अच्छा लगता है, उससे न केवल जीभ के स्वाद का पता चलता है, बल्कि आपके व्यक्तित्व और यौन झुकाव की जानकारी भी मिलती है।
लंदन:

आपको अंडा उबला हुआ, फ्राई किया हुआ या और या किसी अन्य रूप में पकाकर खाना अच्छा लगता है, उससे न केवल जीभ के स्वाद का पता चलता है, बल्कि आपके व्यक्तित्व और यौन झुकाव की जानकारी भी मिलती है।

ब्रिटिश एग इंडस्ट्री काउंसिल के लिए किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 1,010 वयस्कों से बात की और पाया कि अधपका अंडा खाने वालों को घूमना पसंद होता है। उबला अंडा खाने वालों को संगठित होकर रहना अच्छा नहीं लगता। फ्राई किया हुआ अंडा खाने वाले लोगों की यौन इच्छा तीव्र होती है।

अंडे की भुर्जी जिन्हें पसंद होती है, वह लोग दूसरों के प्रति गहरा लगाव रखते हैं, जबकि आमलेट खाने वाले लोग खुद को अनुशासित रखते हैं। 'डेली मेल' की खबर में कहा गया है कि अध्ययन के अनुसार, अधपका अंडा खाने वाले लोगा आम तौर पर खुश रहते हैं। उबला अंडा खाने वालों के तलाक लेने की आशंका अधिक होती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तला हुआ अंडा खाने के शौकीन अक्सर दक्ष और कामकाजी होते हैं। भुर्जी के दीवाने अक्सर नि:संतान लोग होते हैं। ब्रिटिश एग इंडस्ट्री काउंसिल के एंड्रयू जोरेट ने कहा, आश्चर्यजनक है कि किसी के अंडा खाने के पसंदीदा तरीके से उसकी आदतों के बारे में पता लगाया जा सकता है। बहरहाल, यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि अंडा किस तरह खाया जाए। अहम बात यह है कि यह अत्यंत पोषक होता है और शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है।