यह ख़बर 05 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रहने के लिहाज से बेंगलुरु सबसे बढ़िया भारतीय शहर : सर्वे

खास बातें

  • आईटी हब बेंगलुरु रहने के लिहाज से भारत का सबसे बढ़िया शहर बनकर उभरा है। इस शहर ने जीवन-स्तर के लिहाज से नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है।
नई दिल्ली:

आईटी हब बेंगलुरु रहने के लिहाज से भारत का सबसे बढ़िया शहर बनकर उभरा है। इस शहर ने जीवन-स्तर के लिहाज से नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

वैश्विक मानव संसाधन परामर्शक मर्सर के जीवन-स्तर के सूचकांक के मुताबिक भारतीय शहरों में बेंगलुरु 139वें नंबर पर है, जबकि नई दिल्ली 143वें और मुंबई 146वें स्थान पर है। इनके अलावा चेन्नई 150वें ओर कोलकाता 151वें स्थान पर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि कोई भी भारतीय शहर वैश्विक सूची में स्थान पाने में नाकाम रहा। इस सूची में पहला स्थान वियना का रहा, जिसके बाद दूसरे नंबर पर ज्यूरिख और तीसरे नंबर पर ऑकलैंड रहा।