यह ख़बर 23 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

माइक्रोवेव अवन में की बच्चे की हत्या

खास बातें

  • अमेरिका के कैलीफोर्निया में एक महिला को अपने छह सप्ताह के बच्चे की माइक्रोवेव अवन में जलाकर हत्या करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
न्यूयॉर्क:

अमेरिका के कैलीफोर्निया में एक महिला को अपने छह सप्ताह के बच्चे की माइक्रोवेव अवन में जलाकर हत्या करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। समाचार पत्र 'लास एंजेलिस टाइम्स' के मुताबिक 29 वर्षीया का यांग को कैलीफोनिया की राजधानी सैक्रैमेंटो में स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया। सैक्रैमेंटो पुलिस विभाग के सार्जेट नोर्म लियोंग का कहना है, "हम नहीं जानते कि उस महिला ने ऐसा अपराध क्यों किया। हमें वास्तव में नहीं पता कि वह किस बात से ऐसा करने के लिए प्रेरित हुई।" रपट के मुताबिक महिला पर मानव हत्या का आरोप लगाया गया है। लियोंग का कहना है कि यह अपनी तरह का अनूठा मामला है और जांचकर्ताओं को इसे पूरी तरह समझने में जासूसों व विशेषज्ञों की मदद लेनी होगी। बच्चे के शरीर पर जो घाव हैं, उनसे पता चलता है कि उसकी हत्या माइक्रोवेव में हुई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com