यह ख़बर 21 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीन में कुंवारी महिलाएं मानी जाती हैं एलियन

खास बातें

  • पिछले साल की जनगणना के मुताबिक अकेले शंघाई शहर में 5 लाख से ज्यादा अविवाहित महिलाएं हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच है।
शंघाई:

चीन के समाज में जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई है उन्हें एलियन माना जाता है। चीन की आबादी पर रिसर्च करने वाले चेन याया का कहना है कि जिन अविवाहित महिलाओं ने चीन के शहरों के विकास में योगदान दिया है ऐसी महिलाओं को यहां का पारंपरिक समाज सेकेंड क्लास सिटीजन का दर्जा देता है। पिछले साल की जनगणना के मुताबिक अकेले शंघाई शहर में 5 लाख से ज्यादा अविवाहित महिलाएं हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच है। यहां का मीडिया भी 30 पार चुकी अविवाहित महिलाओं को अकेला करार देता है। यहां पर महिलाओं को विशेष सुविधा देते समय भी अकेली महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई कंपनियां अविवाहित महिलाओं को मैटरनिटी लीव भी नहीं देती हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com