यह ख़बर 03 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अब गाय देगी 'मां' जैसा दूध!

खास बातें

  • वैज्ञानिकों ने गायों में सफलतापूर्वक जीन परिवर्धन किया है, जिसके बाद अब वे भी 'मानव' दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के समान ही पोषक दूध देंगी।
लंदन:

वैज्ञानिकों ने गायों में सफलतापूर्वक जीन परिवर्धन किया है, जिसके बाद अब वे भी 'मानव' दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के समान ही पोषक दूध देंगी। जीन परिवर्धित गाय के दूध में 'लाइसोजीम' नामक प्रोटीन है, जो बच्चों को स्तनपान कराने वाली मां के दूध में भी मौजूद होता है। वैज्ञानिकों ने 300 गायों में सफलतापूर्वक यह परिवर्धन किया। यह शोध पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस वन जर्नल में प्रकाशित हुई है। शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने उन्हीं तत्वों के साथ गायों में जीन परिवर्धन किया गया है, जो मानव दूध में पाए जाते हैं। मानव दूध में उच्च पोषक तत्व की गुणवत्ता होती है, जो बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और संक्रमण के खतरे को कम करता है। समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' ने चीन के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और मुख्य शोधकर्ता निंग ली के हवाले से लिखा कि जीन परिवर्धित गायों का दूध सामान्य डेयरी दूध जैसा ही सुरक्षित होगा। उनके मुताबिक, "यह समान्य दूध के मुकाबले अधिक सुस्वादु होगा। हम अगले तीन साल में इस क्षेत्र में और शोध को बढ़ावा देना चाहते हैं। मानवीय दूध के विकल्प के रूप में इसे उपभोक्ता तक पहुंचाने में 10 साल या इससे भी अधिक समय लग सकता है।" गाय में मानव जीन डालने के लिए शोधकर्ताओं ने क्लोनिंग तकनीक का सहारा लिया। उनके अनुसार जीन परिवर्धित गाय के दूध में 'लाइसोजीम' नामक प्रोटीन है, जो बच्चों को स्तनपान कराने वाली मां के दूध में भी मौजूद होता है। यह बच्चों को बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाता है। जीन परिवर्धित गाय के दूध में 'लैक्टोफेरीन' नामक प्रोटीन भी पाया जाता है, जो बच्चों में रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com