यह ख़बर 21 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में घूम रहे हैं 13 हजार भगोड़े अपराधी

खास बातें

  • दिल्ली में 13 हजार से अधिक भगोड़े अपराधी हैं जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
New Delhi:

देश की राजधानी दिल्ली में 13,000 से अधिक भगोड़े अपराधी हैं जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 13,621 अपराधी अभी तक लापता हैं। हालांकि 15 मार्च तक 711 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस साल विशेष सफलता प्राप्त की है। 36 वर्ष से फरार एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने अपने एक सहकर्मी की हत्या कर दी थी। इसके अलावा हत्या के मामले में एक मृत व्यक्ति को 20 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। एक वर्ष जेल की सजा सुनाए गए दुबई फरार हो गए एक व्यक्ति को 10 साल के बाद गिरफ्तार किया है। एक पखवाड़ा पहले, दिल्ली पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (ए) के तहत कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com