यह ख़बर 08 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

600 बच्चों का पिता हो सकता है ब्रिटिश वैज्ञानिक!

खास बातें

  • ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक लंदन के एक विवादास्पद प्रजनन क्लीनिक में 600 बच्चों के जन्म का कारण हो सकते हैं। क्लीनिक की स्थापना वैज्ञानिक ने अपनी पत्नी के साथ 1940 के दशक में की थी।
लंदन:

ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक लंदन के एक विवादास्पद प्रजनन क्लीनिक में 600 बच्चों के जन्म का कारण हो सकते हैं। क्लीनिक की स्थापना वैज्ञानिक ने अपनी पत्नी के साथ 1940 के दशक में की थी।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक यह दावा दो लोगों-लंदन के एक वकील और कनाडा के एक डॉक्यूमेंटरी निर्माता-ने किया है। दोनों का प्रजनन इसी क्लीनिक में हुआ था और दोनों ने अपनी खोज में पता लगाया कि वे उसी की संतान हैं।

दोनों ने 18 अन्य लोगों का भी पता लगाया, जिनका प्रजनन उस क्लीनिक में हुआ था। उन्होंने उनकी जांच की और पाया कि उनमें से 12 लोग उसी वैज्ञानिक बटरेल्ड विजनर की जैविक संतान हैं।

माना जाता है कि विजनर उस क्लीनिक के प्रमुख दानकर्ता थे। जिसने 1940 के दशक से 1960 के दशक तक महिलाओं को 1,500 बच्चों को जन्म देने में मदद की थी।

विजनर की मृत्यु 1972 में हो गई थी। दोनों वकील और डॉक्यूमेंटरी निर्माता का अनुमान है कि विजनर 600 बच्चों के जैविक पिता होंगे।

लंदन के इस वकील ने एक समाचार पत्र संडे टाइम्स से कहा, "न्यूनतम अनुमान के मुताबिक विजनर साल में 20 बार दान करते होंगे।"

गर्भपात और जुड़वां बच्चों के जन्म को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि विजनर 300 से 600 बच्चों के जैविक पिता हो सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डॉक्यूमेंटरी निर्माता का कहना है कि चूंकि क्लीनिक सिर्फ विजनर, उनकी पत्नी तथा उनके कुछ जानने वालों से ही दान लेता था, इसलिए विजनर 1000 बच्चों के भी जैविक पिता हो सकते हैं।