गूगल का महिला दिवस पर सलाम, डूडल पर उतारीं जीती-जागती महिलाएं

गूगल का महिला दिवस पर सलाम, डूडल पर उतारीं जीती-जागती महिलाएं

नई दिल्ली:

वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने होम पेज डूडल को एनीमेटिड किरदारों की बजाय असल महिलाओं की उपस्थिति से सजाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना है।

गूगल ने अपने होम पेज पर एक छोटी-सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कुछ महिलाएं व युवतियां अपनी महत्वकांक्षाओं को 'मैं एक दिन ऐसा करूंगी' कहकर बयां कर रही हैं।

इस डूडल की सह-निर्माता लियात बेन-राफेल ने 'मिरर' समाचारपत्र की वेबसाइट को बताया कि उनके लिए डूडल के वीडियो में एनीमेटिड किरदारों की बजाय असली चेहरों को लेना जरूरी था। आमतौर पर डूडल में एनीमेटिड किरदार दिखते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं का जश्न या गुणगान है, जो भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं और इसलिए मेरे लिए इस बात का ख्याल रखना जरूरी था कि हम उस जश्न को असली महिलाओं के साथ मनाएं। गूगल उपयोगकर्ता डूडल की इस खास वीडियो को होम पेज पर प्ले बटन पर क्लिक कर देख सकते हैं।