मंगलयान ने पृथ्वीवासियों के लिए क्या ख़ास तोहफा भेजा है...

मंगलयान ने पृथ्वीवासियों के लिए क्या ख़ास तोहफा भेजा है...

तस्वीर में लाल ग्रह के उत्तरी ध्रुव को देखा जा सकता है

मार्स मिशन पर गए भारत के मंगलयान ने नए साल पर पृथ्वी के लिए एक ख़ास संदेश भेजा है। इसके साथ ही पृथ्वीवासियों के लिए मंगलयान की तरफ से एक तोहफा भी आया है। इसरो के मार्स ऑर्बिटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है 'नया साल मुबारक हो, प्यारे पृथ्वीवासियों। उत्तरी ध्रुव अच्छा खासा ठंडा है।'
 


इस संदेश के साथ लाल ग्रह की एक बेहद ही विरली तस्वीर भी है जिसे 55 हज़ार किमो दूर से लिया गया है और इसमें मार्स के उत्तरी ध्रुव को दिखाया गया है। इस पोस्ट को करीब 2000 बार रिट्वीट किया गया है और इसने 1200 से ज्यादा लाइक हासिल किए है। यहां तक की ट्विटर पर लोगों ने मज़ाक में यह कहना भी शुरू कर दिया कि अब जलावायु परिवर्तन के बाद अब पृथ्वी से ज्यादा बेहतर जगह मार्स ऑर्बिटर हो गई है।
 
भारत का पहला मंगल अभियान मंगलयान इस वक्त धरती से 20 करोड़ किलोमीटर दूर है और एकदम ठीक अवस्था में है। इसे  बनाने वाले इसरो संस्थान का कहना है कि 450 करोड़ के इस मिशन को अभी मार्स का चक्कर  लगाते 15 महीने ही हुए हैं लेकिन यह कम से कम दस और नए साल का गवाह बन सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com