यह ख़बर 26 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

झारखंड के मंत्री बोले, पद के लिए सोनिया-राहुल तक पैरवी करवाई!

खास बातें

  • मंत्री बनने के लिए कैसे-कैसे पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसका अंदाजा झारखंड के कृषिमंत्री योगेंद्र साहू के बयान से साफ हुआ है। साहू का कहना है कि मंत्री बनने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता। जूते तक पॉलिश करने पड़ते हैं।
रांची:

मंत्री बनने के लिए कैसे-कैसे पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसका अंदाजा झारखंड के कृषिमंत्री योगेंद्र साहू के बयान से साफ हुआ है। साहू का कहना है कि मंत्री बनने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता। जूते तक पॉलिश करने पड़ते हैं।

उन्होंने यह खुलासा किया है कि उनका नाम मंत्री बनने वालों की लिस्ट में नहीं था, लेकिन उन्होंने पूरी ताकत लगाई और सोनिया−राहुल तक पैरवी कराई।

पंद्रह दिन दिल्ली में दौड़ने के बाद उन्हें ये ओहदा मिल गया, हालांकि अपने ओहदे से अब भी वह संतुष्ट नहीं हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

झारखंड में जेएमम और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई है। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं और हाल ही में उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। योगेंद्र साहू कांग्रेस के कोटे से मंत्री हैं।