यह ख़बर 23 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मिस्र में अमेरिकी पत्रकार का यौन उत्पीड़न

खास बातें

  • मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अमेरिका की पत्रकार लारा लोगान यौन उत्पीड़न का शिकार बनी थीं। लारा के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार करने के साथ उनकी पिटाई भी की थी।
न्यूयॉर्क:

मिस्र में पिछले दिनों सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अमेरिका की पत्रकार लारा लोगान यौन उत्पीड़न का शिकार बनी थीं। लारा के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार करने के साथ उनकी पिटाई भी की थी। अमेरिकी समाचार चैनल सीबीसी न्यूज की संवाददाता लारा पिछले दिनों काहिरा गई थीं, जहां उनके साथ यह घटना घटी। उनके शरीर पर लाल निशान अभी भी मौजूद हैं। समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट ने खबर दी है, लारा को वस्त्रहीन कर दिया गया था। उनकी बार-बार पिटाई गई। उनके शरीर पर लाल निशान हैं। ऐसा लगा है कि उनकी झंडे में लगे डंडों से लारा की पिटाई की गई। लारा के एक मित्र ने कहा, अब लारा की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं है। उनके दिलो-दिमाग पर इस घटना का गहरा असर हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com