यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

महिला के भेष में घूमने वाला लुटेरा गिरफ्तार

खास बातें

  • राष्ट्रीय राजधानी में महिला के भेष में लोगों को लूटने वाले एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में था।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में महिला के भेष में लोगों को लूटने वाले एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "पश्चिम बंगाल के रहने वाले बाबू व्यापारी को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। वह दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में एक और व्यक्ति को लूटने की तैयारी कर रहा था।"

पुलिस के मुताबिक उसके पास से एक कपड़े के व्यवसायी से लूटी गई सोने की एक चेन बरामद की गई। व्यवसायी की शिकायत के बाद इस अपराधी की धड़पकड़ शुरू की गई थी।

पुलिस के मुताबिक इस अपराधी के बाल लंबे हैं और यह महिलाओं की तरह पोशाक पहनकर सड़क किनारे 'शिकार' का इंतजार किया करता था। वह वाहन चालकों से लिफ्ट मांगता था। अगर कोई वाहन चालक उसे गाड़ी में बिठा लेता था तो वह उसका कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस धंधे में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। हम इसकी छानबीन कर रहे हैं।"