यह ख़बर 10 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मध्य प्रदेश के कई मंत्री और विधायक नहीं जानते सत्यार्थी को!

नोबेल पुरस्कार विजेत कैलाश सत्यार्थी की फाइल तस्वीर

भोपाल:

मध्य प्रदेश के विदिशा में जन्मे कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने पर भले ही पूरी दुनिया जान गई हो मगर उनके ही गृह प्रदेश के कई मंत्री और विधायक ऐसे हैं जो उनके बारे में जानते तक नहीं हैं। वे तो सिर्फ एक ही कैलाश को जानते है वह हैं राज्य के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद कुछ पत्रकारों ने सरकार के मंत्रियों और विधायकों से प्रतिक्रिया लेनी चाही। मंत्री कुसुम महदेले से जब सवाल किया गया कि नोबेल पुरस्कार मिला है कैलाश को, तो वे पहले तो कुछ अटकी और प्रतिप्रश्न करते हुए बोली कि क्या अपने कैलाश को, वाह क्या बात है। इसी तरह राजस्व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह तो विजयवर्गीय की कार्यशैली का बखान करने में पीछे नहीं रहे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यही हाल भाजपा के विधायक दिलीप सिंह परिहार व रंजीत सिंह का रहा। जिन्होंने विजयवर्गीय के पिछले कार्यकाल से लेकर इस बार के उनके विभाग द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा दे डाला।