भारतीय समाज की नामी पिता-पुत्र/पुत्री की ये जोड़ियां

भारतीय समाज की नामी पिता-पुत्र/पुत्री की ये जोड़ियां

नई दिल्ली:

आज विश्व योग दिवस के साथ फादर्स डे भी मना रहा है। इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल इसी को समर्पित किया है। ऐसे में हमारे पास एक मौका है जब हम देश की तमाम उन पिता और संतानों की जोड़ियों को याद करें जिन्होंने अपना नाम रोशन किया।

मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू
भारतीय राजनीति और उसमें भी कांग्रेस की राजनीति और भारत की आजादी के आंदोलन में मोतीलाल नेहरू की भूमिका काफी अहम रही है। उनसे राजनीति की समझ और दक्षता लेकर जवाहरलाल नेहरू ने भारत की आजादी के आंदोलन में ऐसा योगदान दिया कि जवाहरलाल देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी
इतना ही नहीं बाद जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ी।

कपूर खानदान
सामाजिक जागरूकता लाने में फिल्मों का काफी योगदान रहा है। भारतीय फिल्म इतिहास के पन्नों को जब भी पलटा जाएगा कपूर खानदान का नाम हमेशा बड़े ही इज्जत के सात लिया जाएगा। पृथ्वी राज कपूर फिल्मों से जुड़े और फिर उनके  तीनों बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी और एक परिवर्तन के गवाह बने। फिर राज कपूर के बेट रणधीर, ऋषि और राजीव भी फिल्मों में काम करने लगे।

हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ बच्चन
'मधुशाला' लिखकर हरिवंश राय बच्चन काफी नाम बटोरा और उनकी नेहरू खानदान से करीबी रही। हरिवंश राय बच्चन के बेटे को आज पूरी दुनिया अमिताभ बच्चन के रूप में जानती हैं। इन्हें तमाम नामों से लोग बुलाते हैं।

कोई इन्हें सदी के महानयक  बुलाता है तो कोई बिग बी। बॉलीवुड में बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन भी कदम रख चुके हैं।

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किसान के बेटे और एक शिक्षक के रूप में भारतीय राजनीति में कदम रखा और अब उनके बेटे अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री हैं।

प्रकाश पादुकोन और दीपिका पादुकोन
खेल में प्रकाश पादुकोन को कौन नहीं जानता। बैडमिंटन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाश ने अपना मुकाम बनाया।

इनकी बेटी दीपिका पादुकोन ने भी अपने स्कूली दिनों में बैडमिंटन खेला और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रहीं। आज बॉलीवुड में दीपिका ने अपनी मेहनत और लगन से एक अलग स्थान बनाया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंसूर अली खान पटौदी और सैफ अली खान

भारतीय क्रिकेट में मंसूर अली खान पटौदी एक जाना पहचाना नाम है। टाइगर पटौदी के नाम से इन्हें इसलिए भी जाना जाता था क्योंकि यह बहुत ही फुर्तीले और आक्रामक थे। टाइगर पटौदी के पुत्र सैफ अली खान बॉलीवुड में हैं और तमाम कामयाब फिल्में दे चुके हैं। सैफ कई मौकों पर अपने पिता और मां शर्मिला टैगोर का धन्यवाद दे चुके हैं कि उन्होंने उनके करियर बनाने में काफी अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव में में माता-पिता ने हमेशा साथ दिया।