यह ख़बर 13 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कचरा बीनने वाली 14 साल की लड़की ने लौटाया 10 लाख का सोना

खास बातें

  • मुंबई से लगे डोंबिवली में एक कचरा बीनने वाली को 10 लाख का सोना मिला लेकिन उसने सोना पुलिस को लौटा दिया है।
मुंबई:

मुंबई से लगे डोंबिवली में एक कचरा बीनने वाली को 10 लाख का सोना मिला लेकिन बड़ी बात यह है कि कचरा बीनने वाली इस 14 साल की लड़की ने इसे पुलिस को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

दरअसल, 77 साल के विनय विजय उल्कडे सोने के गहने के डिब्बे को कचरा पेटी में छुपाकर गांव गए थे। छुट्टी से लौटने पर उनकी बहू ने कचरे को फेंक दिया जिसमें सोना भी चला गया।  परिवार ने पुलिस में जानकारी दी। पुलिस ने कचरा बीनने वालों से पूछताछ शुरू की इसी दौरान इस लड़की ने बताया कि उसने सोने के एक डिब्बे को अपने चाचा के घर रखा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्कडे परिवार को दस लाख रुपये का सोना वापस मिल गया। परिवार ने खुशी-खुशी दस हजार रुपये उस लड़की के लिए दिए जिसे यह सोना मिला।  पुलिस की तरफ से यह रकम उसे इनाम के तौर पर दी गई।