तमिलनाडु में इसरो केंद्र के ऊपर उड़ती दिखी रहस्यमयी वस्तु

तमिलनाडु में इसरो केंद्र के ऊपर उड़ती दिखी रहस्यमयी वस्तु

प्रतीकात्मक तस्वीर

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु):

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महेंद्रगिरि केंद्र और आसपास के वन क्षेत्रों के ऊपर चरवाहों ने कथित रूप से उड़ने वाली एक रहस्यमयी वस्तु देखी है।

पुलिस ने बताया कि मवेशी चरा रहे चरवाहों ने दावा किया कि उन्होंने इसरो के क्रायोजेनिक परीक्षण केंद्र के ऊपर एक रहस्यमयी चीज उड़ते देखी। हालांकि इसरो के अधिकारियों ने यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर महेंद्रगिरि स्थित केंद्र के ऊपर ऐसी किसी 'उड़ान' से इनकार किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने कहा कि चरवाहों ने उसे बताया कि वस्तु सातवें निगरानी टावर के पास उड़ रही थी, जहां लंबे समय से किसी की भी तैनाती नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इसरो के अलावा पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी चरवाहों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने वास्तव में क्या देखा है।