यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मैक्सिको : नौ साल की उम्र में मां बनी लड़की

खास बातें

  • लड़की की मां ने बताया, जब लड़की गर्भवती हुई थी तो महज आठ साल की थी, और नवजात लड़की का पिता एक 17-वर्षीय लड़का है, जो हमें नहीं मिला है।
मैक्सिको सिटी:

मैक्सिको में नौ साल की एक लड़की ने एक लड़की को जन्म दिया है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों और परिजनों ने दी है।

जैलिस्को राज्य में लड़की की मां डैफने ने स्थानीय अधिकारियों को बताया, जब लड़की गर्भवती हुई थी तो उस समय उसकी उम्र महज आठ साल की थी, और इस नवजात लड़की का पिता एक 17-वर्षीय लड़का है, जो हमें नहीं मिला है, क्योंकि वह भाग गया है।

राज्य अभियोजन कार्यालय के जार्ज विलासेनर ने कहा, हम भी उस युवक को तलाश कर रहे हैं, ताकि उसका पक्ष जाना जा सके, क्योंकि लड़की यह नहीं समझती कि क्या हुआ है। यह बलात्कार या बाल यौन उत्पीड़न का मामला है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बच्ची का जन्म 27 जनवरी, 2013 को जोकिपान अस्पताल में हुआ था और जन्म के समय उसका वजन 2.7 किलो था। जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य ठीक होने के चलते सप्ताहांत के दौरान अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, परन्तु डॉक्टरों के अनुसार दोनों का अच्छी तरह ध्यान रखना होगा, क्योंकि मां बनने वाली बच्ची की उम्र काफी कम है।