यह ख़बर 15 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीन से आया 'बड़ा' प्याज, आधा किलो का एक!

खास बातें

  • देश में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अब चीन से लगभग आधा-आधा किलो का प्याज मुंबई पहुंच गया है।
मुंबई:

देश में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अब चीन से लगभग आधा-आधा किलो का प्याज मुंबई पहुंच गया है। प्याज और आलू बाजार वाशी के निदेशक अशोक बलूज ने बताया, घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए चीन से 11 टन प्याज यहां पहुंचा। बलूज ने कहा कि चीन से प्याज का आयात एक निजी कंपनी हिन्दुस्तान ट्रेडिंग ने किया है। उन्होंने कहा कि इस प्याज को मुंबई के वाशी में कृषि उत्पाद विपणन समिति के गोदाम में रखा गया है। बाजार निदेशक ने कहा कि ये प्याज दो किस्मों के हैं... गोल्डन प्याज और लाल प्याज। ये प्याज 440 बैग में पैक किए गए हैं। प्रत्येक बैग में 25 किलोग्राम प्याज है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक टन तो गोल्डन प्याज है और बाकी लाल प्याज हैं। उन्होंने कहा कि ये प्याज बड़े आकार के हैं और एक प्याज लगभग आधा किलो का है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com