यह ख़बर 22 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया पुलिसकर्मी, सस्पेंड

खास बातें

  • मध्यप्रदेश के मुरैना में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए सहायक उप निरीक्षक आरएस यादव को निलंबित कर दिया गया है।
मुरैना:

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए सहायक उप निरीक्षक आरएस यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार अम्बाह थाने में तैनात यादव एक महिला के साथ गुरुवार को एक लॉज में रुका था, तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यादव को महिला के साथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी इस लॉज में आकर अनैतिक कार्य करते हैं। इसी से परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। मुरैना के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने महिला के साथ पकड़े गए सहायक उप निरीक्षक यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com