यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विश्व जनसंख्या छू सकती है 7 अरब का आंकड़ा

खास बातें

  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने बताया कि इस महीने विश्व जनसंख्या सात अरब के आंकड़े को छू सकती है।
मास्को:

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने बताया कि इस महीने विश्व जनसंख्या सात अरब के आंकड़े को छू सकती है। 50 साल पहले तीन अरब रही विश्व जनसंख्या के 2100 तक 10 अरब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि यद्यपि विश्व जनसंख्या के इस आंकड़े को छूने की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने सांकेतिक तौर पर 31 अक्टूबर तिथि घोषित की है। विश्व जनसंख्या 1960 से अबतक दोगुनी हो चुकी है। जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि विकासशील देशों में पाई गई है। विश्व के 10 अत्यधिक जनसंख्या वाले देशों में केवल तीन विकसित देश अमेरिका, रूस एवं जापान शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च चिकित्सा सुविधाओं से लैस समाज में मृत्युदर में गिरावट आती है लेकिन जन्म दर उच्च बन रहती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार 2050 तक विश्व जनसंख्या में होने वाली वृद्धि में विकासशील देशों का योगदान 97 फीसदी रहेगा। 2050 तक विश्व की 86 फीसदी आबादी विकसित स्थानों पर निवास करेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com