यह ख़बर 13 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

राष्ट्रपति का वृंदावन दौरा : बंदरों के आतंक से बचने के लिए लंगूरों का इंतजाम

वृंदावन:

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को वृंदावन के अक्षय पात्र मंदिर में होंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन सुरक्षा का एक कोना ऐसा भी है जहां प्रशासन के हाथ−पांव फूले हुए हैं।

राष्ट्रपति के आगमन से पहले यहां बंदरों को काबू में करने की कवायद की जा रही है। बंदरों के आतंक को देखते हुए मथुरा प्रशासन ने लंगूरों का इंतजाम किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दरअसल, लंगूरों को देखकर बंदर भाग जाते हैं। इससे पहले दिल्ली के संसद भवन में भी बंदरों के आंतक से पार पाने के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई थी।