सबसे ज्यादा समय तक प्रिंस ऑफ वेल्स की पदवी रखने वाले चार्ल्स ने बनाया यह रिकॉर्ड

ब्रिटेन की सत्ता के उत्तराधिकारी चार्ल्स इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स बन गए हैं.

सबसे ज्यादा समय तक प्रिंस ऑफ वेल्स की पदवी रखने वाले चार्ल्स ने बनाया यह रिकॉर्ड

प्रिंस चार्ल्स. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • 68 वर्षीय चार्ल्स ने महारानी विक्टोरिया के बड़े बेटे अल्बर्ट का रिकॉर्ड त
  • प्रिंस चार्ल्स सबसे अधिक उम्र वाले उत्तराधिकारी हैं
  • प्रिंस जब नौ वर्ष के थे तब उनके परदादा से यह पदवी उन्हें सौंपी गई थी
लंदन:

ब्रिटेन की सत्ता के उत्तराधिकारी चार्ल्स इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स बन गए हैं. 68 वर्षीय चार्ल्स ने महारानी विक्टोरिया के सबसे बड़े बेटे अल्बर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जो किंग एडवर्ड सप्तम बनने से पहले 59 वर्षों तक प्रिंस ऑफ वेल्स रहे. इस वर्ष नवंबर में 69 वर्ष के होने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र वाले उत्तराधिकारी हैं.

यह भी पढ़ें :शादी के बाद प्रिंसेस डायना ने अपनी कलाइयां काटने की कोशिश की थी : रिपोर्ट
 
VIDEO:भारत दौरे पर प्रिंस चार्ल्स और कैमिला
परदादा से यह पदवी मिली थी
बहरहाल अल्बर्ट जब एक महीने के थे, उस समय वह प्रिंस ऑफ वेल्स बने. वहीं, प्रिंस चार्ल्स को जुलाई 1958 तक यह पद नहीं मिला था, जब वह नौ वर्ष के थे. उनके परदादा से यह पदवी लेकर उन्हें सौंपी गई थी. चार्ल्स ने शनिवार को यह उपलब्धि हासिल की. वहीं कल उनकी पत्नी कैमिला डचेज ऑफ कॉर्नवेल ने स्कॉटलैंड के रॉसिफ डॉकयार्ड में एक कार्यक्रम में रॉयल नेवी विमानवाहक पोत का नाम अपने पति के नाम पर रखा था. 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com