यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बुलंदशहर में आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म

खास बातें

  • जनपद बुलन्दशहर के शिकारपुर कस्बे में एक युवक ने आठ माह की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर:

जनपद बुलन्दशहर के शिकारपुर कस्बे में एक युवक ने आठ माह की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आरकेएस राठौर ने बताया कि सायं करीब चार बजे कस्बा शिकारपुर के मोहल्ला नौगजा निवासी संजय की पत्नी अपनी आठ माह की बच्ची को पालने में सोता छोड़कर किसी काम से घर से बाहर चली गई थी। इसी दौरान पड़ोस का कान्ती नामक 17 वर्षीय युवक घर में घुस आया और बालिका से दुष्कर्म किया। इसी दौरान बालिका की मां को घर में आता देख वह भाग खड़ा हुआ। लहूलुहान बालिका को उसके परिजन उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com