यह ख़बर 05 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कांगो में 248 महिलाओं से सैनिकों ने किया रेप

खास बातें

  • यूएन द्वारा दुष्कर्म की राजधानी करार दिए गए कांगो के सुड किवू प्रांत की 248 महिलाओं का कहना है कि पिछले महीने उनके साथ सैनिकों ने दुष्कर्म किया है।
नाकिली (डीआर कांगो):

संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुष्कर्म की राजधानी करार दिए गए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के सुड किवू प्रांत की करीब 248 महिलाओं का कहना है कि पिछले महीने उनके साथ सैनिकों ने दुष्कर्म किया है।  नाकिली के एक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 11-12 जून की रात तक करीब 121 स्थानीय महिलाओं ने दुष्कर्म का शिकार होने की बात बताई थी। एक नर्स के मुताबिक, इससे एक दिन पहली रात में 55 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, वहीं एक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने बताया कि कांगुली गांव की 72 महिलाओं से दुष्कर्म किया गया। नाकिली गांव के प्रमुख लोसिमा नगोमा ने बताया कि किफारु के नाम से चर्चित राष्ट्रीय सेना के कर्नल नाइराजाइरे के नेतृत्व में कम से कम 150 बंदूकधारियों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सैनिक समूह में पहुंचे और महिलाओं से कुछ खाना मांगा। प्रमुख ने कहा, रात में करीब आठ बजे हर जगह से महिलाओं की चीखें सुनाई दे रही थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com