यह ख़बर 20 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शिवपुरी : मां-बाप के सामने डकैतों ने किया दो युवतियों का गैंगरेप

खास बातें

  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पांच अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने एक मकान में लूटपाट कर माता-पिता के सामने ही उनकी दो बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
शिवपुरी:

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पांच अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने एक मकान में लूटपाट कर माता-पिता के सामने ही उनकी दो बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार की देर रात की है, जब भौती थाना क्षेत्र के मानपुर में एक मकान पर पांच हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने पहले तो लूटपाट की और तभी उनकी नजर दो युवतियों पर पड़ गई। तब इनमें से दो डकैत माता-पिता को बंदूक की नोक पर एक कमरे में ले गए वहीं तीन डकैतों ने बारी-बारी से दोनों युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों युवतियों का शनिवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भौंती थाने के प्रभारी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि आरोपियों ने 10 हजार नकद और जेवरात भी लूटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।