यह ख़बर 18 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

समुद्र के निकट रहना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

खास बातें

  • हाल ही में हुए एक ब्रिटिश अध्ययन में पता चला है कि जो लोग समुद्रतटों के नजदीक रहते हैं, वे देश के किसी और हिस्से में रहने वाले लोगों से अधिक स्वस्थ होते हैं।
लंदन:

समुद्र के निकट निवास करना हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। हाल ही में हुए एक ब्रिटिश अध्ययन में पता चला है कि जो लोग समुद्रतटों के नजदीक रहते हैं, वे देश के किसी और हिस्से में रहने वाले लोगों से अधिक स्वस्थ होते हैं।

समाचार पत्र 'डेली मेल' की रपट के अनुसार वर्ष 2001 के जनगणना आंकड़ों का विश्लेषण करते समय ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने तुलना की कि स्वस्थ उत्तरदाताओं ने यह क्यों कहा कि वे समुद्र के जितना नजदीक रहते हैं, उतना स्वस्थ रहते है।

यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर स्थित पेनिन्सूला कॉलेज ऑफ मेडिसिन के अंग यूरोपियन सेंटर फॉर एंवायरोमेंट एंड ह्यूमन हेल्थ के अध्ययनकर्ताओं ने देखा की औसत: हम समुद्र के जितना करीब रहते हैं, उतना ही अधिक हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहने की सम्भावना है।

अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सबसे अधिक आर्थिक रूप से वंचित समुदायों में समुद्र तटों के नजदीक रहने और अच्छे स्वास्थ्य के बीच सबसे मजबूत सम्बंध है।

शोध के दौरान अध्ययनकर्ताओं ने प्रतिभागियों की उम्र, लिंग और सामाजिक व आर्थिक कारक जैसे शिक्षा और आय पर भी ध्यान दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

परिणामों से पता चलता है कि औसत: समुद्र के नजदीक रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य उसी विशेषता वाले देश के दूसरे हिस्से में रहने वाली आबादी की तुलना में अधिक अच्छा होता है।