यह ख़बर 20 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के सबसे बड़े मामले में दो महिलाएं शामिल

सोने की छड़ों को विशेष जैकेट में बनाई गई जेबों में छुपाकर रखा गया था

खास बातें

  • कोच्चि हवाई अड्डे पर दुबई से आई दो महिला यात्रियों से सोने की 20 छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 5.8 करोड़ रुपये है। 20 किलोग्राम वजनी सोने की छड़ों को विशेष जैकेट में बनाई गई जेबों में छुपाकर रखा गया था। जैकेटों को बुर्का पहनी महिलाओं ने पहना हुआ था।
कोच्चि:

कोच्चि हवाई अड्डे पर दुबई से आई दो महिला यात्रियों से गुरुवार सुबह सोने की 20 छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 5.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशिष्ट सूचना के आधार पर सीमा शुल्क निरोधक इकाई ने सोने की छड़े जब्त कीं। महिलाएं त्रिशूर और कोझीकोड की निवासी हैं। दोनों अमीरात की उड़ान से यहां पहुंची थीं। वे छह दिन पहले कोच्चि से दुबई गई थीं।

20 किलोग्राम वजनी सोने की छड़ों को विशेष जैकेट में बनाई गई जेबों में छुपाकर रखा गया था। जैकेटों को बुर्का पहनी महिलाओं ने पहना हुआ था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे करीब 60 लाख रुपये सीमा शुल्क बचाने का प्रयास किया जा रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विज्ञप्ति के अनुसार देश मे सोने की तस्करी के हाल के इतिहास में यह सबसे बड़ा मामला है। हाल के कुछ महीनों में सीमा शुल्क विभाग ने कुल 23 किलोग्राम सोने की छड़ें पकड़ी गई हैं। इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।