यह ख़बर 07 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वीर्य प्रवाह को कम करने से बन सकती है पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली

खास बातें

  • ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने ऐसा उपाय ढूंढ़ा है, जिसकी मदद से मानव वीर्य को प्रवाहित करने वाले तंत्र को मिलने वाली शक्ति को कम किया जा सकेगा। इससे गर्भनिरोधक गोली विकसित करने में मदद मिल सकती है।
मेलबर्न:

वीर्य के प्रवाह की क्षमता को कम करने से पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली तैयार करने का रास्ता साफ हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक ऐसा उपाय ढूंढ़ा है, जिसकी मदद से मानव वीर्य को प्रवाहित करने वाले तंत्र को मिलने वाली शक्ति को कम किया जा सकेगा। इससे वीर्य की प्रवाह क्षमता को घटाकर गर्भनिरोधक गोली विकसित करने में मदद मिल सकती है।

'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के अनुसार शोधकर्ताओं का कहना है कि इस नए अध्ययन से पुरुषों में नपुंसकता के कारणों का विस्तृत पर अध्ययन किया जा सकेगा। अब तक इस पर बहुत कम जानकारी सामने है। मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 'आरएबीएल 2' नामक जीन वीर्य के प्रवाह में प्रोटीन के जरिए मदद करता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com