यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मदरसा में भागने से रोकने को लड़के को चेन से बांधा

खास बातें

  • स्थानीय मदरसा के पदाधिकारियों ने एक लड़के को कथित रूप इसलिए चेन से बांध दिया था ताकि वह वहां से भाग नहीं पाए। इस पर प्रबंधन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
संगारेड्डी (आंध्र प्रदेश):

स्थानीय मदरसा के पदाधिकारियों ने एक लड़के को कथित रूप इसलिए चेन से बांध दिया था ताकि वह वहां से भाग नहीं पाए। इस पर प्रबंधन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

मेढक नगर पुलिस के अनुसार लड़का गत तीन वर्ष से ‘मिनहज उल उलूम’ मदरसे में पढ़ रहा था। उसने पूर्व में मदरसा से भागने के कई प्रयास किए क्योंकि उसे चीजें जल्दी याद नहीं होती थीं और वह हकलाता था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि मदरसा प्रबंधन ने कुछ दिन पहले लड़के को चेन से इसलिए बांध दिया ताकि वह भाग नहीं पाये। इसके बावजूद वह कल वहां से भाग निकला और एक न्यायाधीश के घर पहुंच गया जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।