वर्चुअल ट्रैवलर्स के लिए एशिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना ताजमहल : गूगल

भोपाल: गूगल के मुताबिक दुनिया भर में फैले ‘वर्चुअल ट्रैवलर्स' के लिए आगरा का ताजमहल एशिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में उभरा है। गूगल के बयान में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार, 'ताजमहल वैश्विक आभासी यात्रियों (वर्चुअल ट्रेवलर) के लिए सबसे लोकप्रिय एशियाई स्थलों में से एक बनकर उभरा है।' इसके अनुसार सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, फिलीपींस, मलेशिया और भारत में लोगों ने ताजमहल को वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक देखे गए गंतव्यों में शामिल किया है।

गौरतलब है कि गूगल अपनी स्ट्रीट व्यू व गूगल अर्थ के जरिए विभिन्न चुनींदा स्थलों को आभासी (वर्चुअल) तौर पर प्रदर्शित करता है। इसके अनुसार, पिछले साल वैश्विक आभासी यात्री जापान के साथ जाते हुए उसे एशिया में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट व्यू गंतव्य माना था। इसके अनुसार अभी भी जापान के सांस्कृतिक स्मारक, मंदिर व अन्य स्थल वेब पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारत में अन्य प्रमुख गूगल स्ट्रीट व्यू गंतव्यों में लाल किला, कुतुब मीनार, आगरा का किला, लवासा, हुमायूं का मकबरा, शनिवार वाडा, जंतर मंतर और आईआईटी बंबई शामिल है।