TikTok Top 5: टिकटॉक के भाईजान का ऐक्शन देख रह जाएंगे हैरान, खूब शेयर हो रहा है वीडियो

TikTok Top 5: टिक टॉक के भाईजान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहते हैं. नजीम खान का वीडियो ट्रेंड कर रहा है और इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

TikTok Top 5: टिकटॉक के भाईजान का ऐक्शन देख रह जाएंगे हैरान, खूब शेयर हो रहा है वीडियो

TikTok के सलमान खान

नई दिल्ली:

TikTok Top 5: टिकटॉक (TikTok) पर आज तरह-तरह के वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. टिकटॉक पर ट्रेंड (Trending on tiktok) कर रहे इन वीडियो पर लाखों में लाइक्स आए हैं. लोग इन वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और ये खूब शेयर किए जा रहे हैं. ट्रेंडिग वीडियो में टिकटॉक के भाईजान का वीडियो, लड़के का जादू वाला वीडियो और अन्य कई वीडियो शामिल हैं. टिकटॉक ट्रेंडिंग (TikTok Trending) से हम आपके लिए 5 सबसे जबरदस्त वीडियो लेकर आए हैं. देखिए आज के टिकटॉक टॉप 5 (TikTok Top 5 Videos) वीडियो... 

1. टिक टॉक के भाईजान 

टिक टॉक के भाईजान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहते हैं. सलमान खान के जैसे दिखने वाले नजीम खान सलमान की हूबहू नकल उतार लेते हैं. नजीम के वीडियो अक्सर ट्रेंड करते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं.

2. लड़के ने दिखाया ऐसा जादू लोग बजाने लगे तालियां

इस वीडियो में एक लड़का डियो चुराते देखा जा सकता है, वहीं दूसरा लड़का अपने दिमाग से उस डियो को वापस निकलवा लेता है. लड़का जादू करने की नौटंकी करता है और फिर जो होता है वो देखने लायक है.

3. किसने चीटिंग की बताओ?

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2 कपल जा रहे होते हैं, लड़का और लड़की टकराते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन इसके बाद जो होता है वो मजेदार है. देखें वीडियो....

4.  Magenta Riddim गाने पर डांस वीडियो

इस वीडियो में एक लड़का और लड़की Magenta Riddim गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर 35 हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं. लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि ये गाना DJ Snake का है. देखिए वीडियो..

5. वेज-मैगी कैसे बनाते है?

मैगी हम सभी को ही बहुत पसंद है और ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्होंने कभी मैगी ट्राय नहीं की होगी. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वेज-मैगी कैसे बनाई जाती है. देखिए वीडियो..

अन्य खबरें
TikTok Top 5: लड़के ने ऐसी कमाल की फेंकी गेंद, लगा शॉट...क्रिकेट फैन्स के बीच Viral हुई ये VideoTikTok Top 5: सपना चौधरी ने मस्त अंदाज में गाया पंजाबी Sad Song, तालियां बजाते हुए बोलीं- 'तू रोएगा, पछताएगा...'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com