TikTok Top 5: सलून वाले ने नंबर आने के बाद किसी और को दिया बैठा, गुस्साए लड़के ने किया कुछ ऐसा..

TikTok Top 5: सलून वाला दूसरे के नंबर पर किसी और को बैठा देता है, जिसके बाद लड़का बौखला जाता है..

TikTok Top 5: सलून वाले ने नंबर आने के बाद किसी और को दिया बैठा, गुस्साए लड़के ने किया कुछ ऐसा..

इस TitTok Video पर 2 मिलियन लाइक्स आए हैं. 

नई दिल्ली:

TikTok Top 5: सोशल मीडिया पर अक्सर कई टिकटॉक (TikTok) वीडियो वायरल होते हैं. टिकटॉक का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. टिकटॉक (TikTok) पर जो वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं वो ट्रेंड (TikTok Trending) करते हैं. रोज की तरह आज भी कई वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं, इनमें सलमान खान के जैसे दिखने वाले शख्स का वीडियो, कटरीना के जैसे दिखने वाली लड़की का वीडियो और कई अन्य वीडियो शामिल हैं. इन वीडियो पर लाखों में लाइक्स आए हैं और इन्हें काफी शेयर भी किया जा रहा है. ये हैं आज के 5 सबसे जबरदस्त टिकटॉक वीडियो...
 

TikTok Top 5 Viral Videos:
 

1.  जब सलून वाले ने अपना नंबर आने के बाद किसी दूसरे को बैठा दिया

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलून वाला दूसरे के नंबर पर किसी और को बैठा देता है, जिसके बाद लड़का बौखला जाता है और वो जो कहता है वो देखने लायक है. ये वीडियो बेहद मजेदार है और इस पर 2 मिलियन लाइक्स आए हैं. देखिए वीडियो...

2. कटरीना कैफ की तरह लगती है ये लड़की

TikTok पर अक्सर एक लड़की का वीडियो ट्रेंड करता है और ये लड़की कटरीना कैफ जैसी दिखती है. हूबहू कटरीना की तरह दिखने वाली एलिना राय के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. उन्होंने एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं.

3. जब लड़की से टकराया लड़का, हुआ कुछ ऐसा

इस वीडियो में एक लड़का एक लड़के के साथ जा रही है लड़की से टकरा जाता है, जिसके बाद लड़की लड़के से कहती है- देख के नहीं चल सकता क्या? इस पर लड़का कहता है- बहन जी मैं दूसरों की गर्लफ्रेंड को नहीं देखता...

4. बिल्कुल सलमान खान जैसा दिखता है ये शख्स

नजीम खान के अलावा एक और शख्स है जो बिल्कुल सलमान खान जैसा दिखता है. इस शख्स का नाम है सुशांत खन्ना है और ये हूबहू सलमान की तरह दिखने के साथ ही उनकी जैसी ही एक्टिंग करता है. देखिए वीडियो...
 

5.  जब लड़के ने लड़की से गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछा...

इस वीडियो में एक लड़का लड़की से पूछता है-  एक्सक्यूज मी. क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बन सकती हो? इसके बाद लड़की जो कहती है उसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

अन्य खबरें
TikTok Top 5: ट्रैफिक पुलिस का ऐसा खौफ, चालान के डर से बैल ने भी नहीं तोड़ा सिग्नल, देखें Viral Video
TikTok Top 5: टिकटॉक पर छाए रोहित शर्मा, लोग बोले- 'टेस्ट को भी टी20 बना दिया...'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com