जवाहरलाल नेहरू अपनी जिंदगी को काफी रॉयल अंदाज में जीते थे.
14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर देश में बाल दिवस मनाया जाता है. वो बच्चों को काफी प्यार करते थे. जिसकी वजह से उनको चाचा नेहरू भी बुलाया जाता है. जवाहरलाल नेहरू अपनी जिंदगी को काफी रॉयल अंदाज में जीते थे. वे दिखने में काफी साधारण थे लेकिन उनके रहने का अंदाज काफी शानदार रहा है. उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं जवाहरलाल नेहरू से जुड़े ऐसे फैक्ट्स, जो बहुत कम लोग जानते हैं....
पढ़ें- आजादी के 70 साल : भारत को गढ़ने वाले सात जननायक
नेहरूजी के कपड़े धुलने जाते थे लंदन
जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के बड़े वकील थे. नेहरूजी को बचपन से ही शानदार बीता है. कहा तो ये भी जाता है कि मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के कपड़े लंदन में धुलने जाते थे.
पढ़ें- जवाहरलाल नेहरू ने अटल बिहारी वाजपेयी से कहा था- आप प्रधानमंत्री बनेंगे
सिगरेट हुई खत्म तो विमान से लाई गई
जवाहरलाल नेहरू को सिगरेट पीने का बहुत शौक था. वो हर जगह सिगरेट पीते भी नजर आते थे. एक वक्त की बात है जब नेहरूजी भोपाल पहुंचे तो वहां उनकी 555 ब्रांड की सिगरेट खत्म हो गई. वहां कहीं भी उनकी सिगरेट नहीं मिली. जिसके बाद विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई.
पढ़ें- जवाहरलाल नेहरू ने 1959 में लिखा था, भूटान के भूभाग के बड़े हिस्से पर दावा कर रहा है चीन
अपने नाई के लिए लंदन से लाए घड़ी
जवाहरलाल नेहरू को एक बार लंदन जाने वाले थे. उनका नाई हमेशा लेट हो जाया करता था. नेहरूजी के पूछने पर नाई ने कहा- 'मेरे पास घड़ी नहीं है, जिसके कारण वो हमेशा लेट हो जाया करते हैं.' जिसके बाद वो लंदन से नई घड़ी लाए थे.
जब पहली बार विदेश से आई नेहरूजी के लिए कार
नेहरूजी को कार से घूमने का काफी शौक था. मोतीलाल नेहरू भी ये बात अच्छे से जानते थे. मोतीलाल नेहरू ने बेटे के लिए विदेशी कार मंगवाई थी. आपको बता दें, इलाहाबाद की सड़कों पर आने वाली यह पहली कार थी.
Advertisement
Advertisement