यह ख़बर 10 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

आसमान से छलांग लगाकर अमेरिकी महिला ने मनाया 100वां जन्मदिन

न्यूयॉर्क:

अपने 90वें जन्मदिवस पर स्काईडाइव करने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए न्यूयार्क की निवासी एलीनोर कनिंघम ने अपने 100वें जन्मदिन पर आसमान से छलांग (स्काई डाइव) लगाई।

अपने 100वें जन्मदिन की इस छलांग से पहले कनिंघम ने अपने परिवार की सात माह की एक बच्ची को चूमा। यह छलांग उन्होंने शनिवार को गांज़-वूर्ट में सरटोगा स्काईडाइविंग से लगाई। यह उनकी तीसरी छलांग थी। 90 साल की उम्र में भी उन्होंने छलांग लगाई थी।

कनिंघम अपनी पोती के साथ मध्य न्यूयार्क की स्कोहायरे में रहती हैं। उनके डॉक्टर ने स्काई डाइविंग के इस अभियान पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य उन्हें उनकी मर्जी की चीजें करने की इजाजत देता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरटोगा स्काईडाइविंग के डीन मैक्डॉनल्ड का कहना है कि कनिंघम अब तक उनके यहां से छलांग लगाने वाली सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।