वायरल : शेर के पंजों से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता अगर 'वह' न होती...

वायरल : शेर के पंजों से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता अगर 'वह' न होती...

वीडियो के स्क्रीनशॉट से बनाई गई तस्वीर

नई दिल्ली:

आप भी अपने बच्चों को चिड़ियाघर ले जाते होंगे। बचपन में खुद भी गए होंगे। जानवरों के आसपास घूमना और उन्हें विचरते हुए देखना वाकई अच्छा लगता है। लेकिन यह अच्छा तभी तक लगता है जब तक हमें यह पूरी तरह से विश्वास हो कि इस विचरण में हम भी सुरक्षित हैं और पशु-पक्षी भी। मगर तोक्यो के एक चिड़ियाघर में जो हुआ, उसके साक्षी संभवत: लंबे समय तक सहमे रहेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप एक पल के लिए चौंक जाएंगे।

चिड़ियाघर घूमने आए पीली ड्रेस पहने एक बच्चा कांच की दीवार के पार शेर को देख रहा था। वह जैसे ही मुड़ने लगा कि अचानक दूर बैठा शेर उसकी ओर छलांग लगाते हुए दौड़ा और कांच की दीवार पर नाखून-से मारने लगा। बच्चे और शेर के बीच यदि वह कांच की दीवार न होती तो क्या होता... आप सोच सकते हैं। शेर भी हालांकि सेकंड भर बाद ही मुड़ गया। शेर के पंजों से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो सकता था अगर बीच में यह कांच की दीवार न होती।

यह वीडियो तोक्यो के चीबा ज़ूलॉजिकल पार्क में बनाया गया। हालांकि चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि वह शेर जब भी बच्चों को देखता है ऐसी ही व्यवहार करता है। उन्हें लगता है कि शेर बच्चों के साथ 'खेलने की मंशा' रखता होगा।

वीडियो में कुछ पलों की यह घटना देखकर आप कांप जाएंगे...


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com