यह ख़बर 27 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मौत से पहले आत्मकथा लिख रहे थे माइकल जैक्सन!

खास बातें

  • 'डेली एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार ऐसी सूचना है कि पॉप सम्राट माइकल जैक्सन अपने जीवन के अंतिम दिनों में गुपचुप तरीके से अपनी आत्मकथा लिखने में जुटे हुए थे और उन्होंने 600 पृष्ठों में अपने जीवन के अनुभवों को लिखा है।
लंदन:

पॉप सम्राट माइकल जैक्सन अपने जीवन के अंतिम दिनों में गुपचुप तरीके से अपनी आत्मकथा लिखने में जुटे हुए थे। 'डेली एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार ऐसी सूचना है कि इस गायक ने 600 पृष्ठों में अपने जीवन के अनुभवों को लिखा है, जिसमें 80 के दशक के आखिर से वर्ष 2007 तक के संघर्ष तक का जिक्र भी है।

वर्ष 2009 में जैक्सन का निधन हो गया था। जैक्सन ने उनके बारे में जो कुछ भी लिखा गया था, उसे उन्होंने सही करने का प्रयास किया है और इसके लिए उन्होंने दस्तावेजों और रेखाचित्रों का सहारा लिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इन दोनों दशकों में जैक्सन शायद ही कभी सुखिर्यों से बाहर रहे। इस बीच उन पर बाल यौन शोषण के भी आरोप लगे। इन सबसे परेशान होकर ही जैक्सन तब पश्चिम एशिया की ओर चले गए, जहां उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखनी शुरू की। उनके एक पूर्व व्यापारिक सहयोगी ने इस पांडुलिपि को अपने पास रख लिया था। इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने को लेकर उनके इस रईस सहयोगी के मन में दुविधा है, क्योंकि यह पुस्तक पूर्ण भी नहीं है और इसे आत्मकथा का रूप देने के लिए इसमें कुछ अतिरिक्त सामग्री जोड़ने की भी जरूरत है।