Video: महिलाओं के प्यार में पड़ी व्हेल, स्पर्श पाने के लिए इस हद तक पहुंचीं!

Video: महिलाओं के प्यार में पड़ी व्हेल, स्पर्श पाने के लिए इस हद तक पहुंचीं!

एक मादा व्हेल और उसका बच्चा महिलाओं से शायद प्यार पाने की उम्मीद में समुद्र के ऊपरी हिस्से में पहुंच गईं. तस्वीर: प्रतीकात्मक

खास बातें

  • मादा व्हेल और उसका बच्चा प्यार की खातिर समुद्र के ऊपरी हिस्से में पहुंचे
  • महिलाओं से भरे वोट के पास पहुंची व्हेल
  • महिलाएं व्हेल को सहलाती हैं तो आनंद के साथ ऐसा करवाती हैं
मैक्सिको:

कहते हैं इंसानों से ज्यादा दूसरे जीव-जंतु प्यार की भाषा समझते हैं. यह बात एक बार फिर से मैक्सिको में साबित हुई है. यहां एक मां व्हेल और उसका बच्चा प्यार की खातिर समुद्र के ऊपरी हिस्से में पहुंच गए. डॉन फ्यूरबर्ग ऑफ एयूरोरा महिलाओं को हर साल बाजा कैलिफोर्निया में व्हेल की हरकतें दिखाने के लिए ले जाती है. ऐसे ही एक ट्रिप के दौरान एक वीडियो तैयार किया गया, जिसमें एक मादा व्हेल और उसका बच्चा महिलाओं से शायद प्यार पाने की उम्मीद में समुद्र के ऊपरी हिस्से में पहुंच गईं. दोनों व्हेल महिलाओं के नाव के पास पहुंच गईं. एयूरोरा एडवेंचर्स के फेसबुक पेज से नौ अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि मादा व्हेल बार-बार अपने बच्चे को महिलाओं के वोट की ओर धक्का देती है.

वोट पर मौजूद महिलाएं व्हेल के पूरे शरीर का सहलाती है. व्हेल ऐसी प्रतिक्रिया देती है मानो उसे मजा आ रहा हो. वह महिलाएं व्हेल के खतरनाक दांतों के बीच अपना हाथ ले जाती हैं, फिर भी वह उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है. उल्टा व्हेल पानी की लहरों पर उलट-पुलट होती हैं, मानो उसे महिलाओें का स्पर्श पाकर अच्छा लग रहा हो.

 
 
यह वीडियो बेहद भावनात्मक है. इसे देखकर समझ में आता है कि प्यार की भाषा हर जीव समझते हैं. व्हेल जैसा विशालकाय जीव भी अपने से कई गुना छोटे मनुष्य से प्यार मिलने पर वह उनके करीब आता है. आप खुद ही इस वीडियो को देखिए व्हेल के इस रूप को देखकर अचंभित हो जाएंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com