यह ख़बर 04 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश के पास मिले दो मासूम

खास बातें

  • मुंबई में एक रेलवे ट्रैक के पास एक महिला की लाश मिली है। लाश के पास उसके दो बच्चे भी मिले हैं जिनके बारे में पुलिस अभी तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
मुंबई:

मुंबई में एक रेलवे ट्रैक के पास एक महिला की लाश मिली है। लाश के पास उसके दो बच्चे भी मिले हैं जिनके बारे में पुलिस अभी तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी। दूसरा उसने खुदकुशी की है या फिर वह हादसे की शिकार हुई है। इस पर भी कोई सुराग तभी सामने आएगा जब इन बच्चों को पहचानने वाला कोई सामने आएगा।
बच्ची करीब तीन साल की है और उसका भाई डेढ़ साल का है। अगर आप इन बच्चों को पहचानते हैं तो जीआरपी को 983331111 पर सूचना दें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com