NDTV Khabar

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

Updated: 05 सितंबर, 2015 01:00 PM

मोरा पिया, राजनीति : शास्त्रीय संगीत के पुट वाले इस गीत को आदेश श्रीवास्तव ने गाया था। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'राजनीति' के इस गाने में शास्त्रीय संगीत और पेपी बीट्स का सही मिश्रण था।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

मोरा पिया, राजनीति : शास्त्रीय संगीत के पुट वाले इस गीत को आदेश श्रीवास्तव ने गाया था। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'राजनीति' के इस गाने में शास्त्रीय संगीत और पेपी बीट्स का सही मिश्रण था।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

से शावा शावा (कभी खुशी ग़म ग़म) : यह गाना जहां भी बजता था, लोगों के पैर और कंधे भांगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते थे। इस गीत को आदेश श्रीवास्तव के साथ बिग बी, अलका याग्निक, सुनिधि चौहान, उदित नारायण और सुदेश भोंसले ने गाया था।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

सुनो ना सुनो ना (चलते चलते) : आदेश श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के भाई और संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित के साथ 'चलते चलते' का संगीत तैयार किया था। रानी मुखर्जी और शाहरुख़ ख़ान की इस फिल्म का गीत 'सुनो ना' सुपरहिट रहा था।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

चली चली फिर हवा चली (बाग़बान) - अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माए इस गीत को आदेश के साथ साथ बिग बी, अलका याग्निक और हेमा सरदेसाई ने गाया था।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

हाथों में आ गया जो कल (आओ प्यार करें) : 90 के दशक में जवानी की ओर कदम रखने वाले हर एक शख्स को यह रोमांटिक गीत ज़रूर याद होगा।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो (शास्त्र) : आदेश श्रीवास्तव की संगीत रचना की बदौलत से सुनील शेट्टी भी इस गाने में कुछ दम बिखरेते नज़र आ रहे थे।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

गुमशुदा (चलते चलते) : शाहरुख़ ख़ान पर फिल्माया गया यह गाना भी शायद आपको याद होगा।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

सोणा सोणा (मेजर साब) : बिग और नफीसा अली पर फिल्माया यह गाना 2008 की हर बारात की रौनक बढ़ाता था।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

गुस्ताख़ियां (आंखें) : प्यार करने वालों के लिए एक और गीत जो आदेश श्रीवास्तव की ही देन है।

चलते चलते : आदेश श्रीवास्तव के 10 यादगार गाने

पहली नज़र में (उलझन) : इस गीत को आवाज़ दी थी उदित नारायण और लता मंगेश्कर ने।

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com