फिल्म तमाशा में साथ नज़र आने वाली जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर अभी हाल ही में बिग बी अमिताभ बच्चन के टीवी शो ‘आज की रात है ज़िन्दगी' के सैट पर पहुंची। इस दौरान दोनों ने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म तमाशा में दीपिका और रणबीर वेद और तारा का किरदार निभाएंगे। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी।
सिंगर मीका सिंह के साथ कैमरे को पोज़ देते हुए दीपिका, रणबीर और बिग बी। तमाशा फिल्म का गीत 'हीर तो बड़ी सैड है' मीका सिंह ने गाया है।
वहीं व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस करीना कपूर को मुंबई के एक स्टूडियो में देखा गया। करीना जल्द ही आर बाल्की की फिल्म ‘का एंड की' में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट नज़र आएंगी।
करीना के साथ-साथ स्टूडियो में एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मौजूद थीं।
इन दिनों फिल्म प्रेम रत्न धन पायो का जमकर प्रचार कर रहे अभिनेता सलमान खान को भी इस स्टूडियो में देखा गया। सलमान लाल रंग के कुर्त-पजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे।
स्टूडियो में सलमान अकेले नहीं बल्कि अपने प्रेम रतन धन पायो के निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ गए थे।